Yogi Adityanath in Kairana: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम यूपी के दौरे पर हैं. सबसे पहले उन्होंने कस्बा कैराना में पलायन करके गए वापस आए परिवारों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि हिंदुओं को कैराना से पलायन के लिए मजबूर किया गया.

सीएम योगी ने कहा, 1990 के दशक के शुरू में राजनीतिक अपराधिकरण और पेशेवर अपराधियों के राजनीतिकरण का दुष्परिणाम कैराना और कांधला जैसे कस्बों ने झेला. यहां हिन्दू व्यापारी और अन्य हिन्दुओं को व्यापक पैमाने पर प्रताड़ित करके यहां से पलायन करने के लिए मज़बूर किया गया था.

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी राज में एक नया विश्वास बना है. 2017 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो यहां पीएमसी बटालियन तैनात करने की मांग की गई थी. आज मैं खुद पीएमसी बटालियन की तैनाती के लिए यहां आया हूं. मैंने यहां के हर एक व्यक्ति को विश्वास दिलाया है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जिस जीरो टोलेरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही थी, वही नीति आगे भी जारी रहेगी.

2017 के चुनाव से पहले कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा ख़ूब उछला था. तत्कालीन बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने जून 2016 में कैराना से हिंदुओं के पलायन का दावा किया था. हुकुम सिंह ने दावा किया था कि 300 से ज़्यादा हिंदू परिवारों ने डर की वजह से कैराना से पलायन किया है. हालांकि उस वक़्त की अखिलेश सरकार ने हिंदुओं के पलायन से इनकार किया था. बता दें कि 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कैराना पलायन बड़ा मुद्दा रहा था. पलायन के मुद्दे से 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिला था.

ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2021: दिल्ली में छठ को लेकर सियासत तेज, ITO पर बीजेपी का प्रदर्शन, AAP ने कहा- घाट नहीं बनने दे रहे बीजेपी वाले

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर हिंसा मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में संभव, सुप्रीम कोर्ट ने दिया संकेत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट