Mamata Banerjee in Goa: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल दौरे के बाद तीन दिनों के लिए गोवा यात्रा पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन ममता ने गोवा की राजधानी पणजी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां पार्टी नेताओं से उन्होंने कहा, ‘मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती हूं, मैं एकता में विश्वास करती हूं, मेरा मानना है कि भारत हमारी मातृभूमि है. अगर बंगाल मेरी मातृभूमि है, तो गोवा भी मेरी मातृभूमि है.

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बिल्कुल तुम्हारी बहन की तरह हूं, मैं यहां तुम्हारी सत्ता हथियाने नहीं आयी हूं. यह मेरे दिल को छू जाता है अगर हम मुसीबत के समय लोगों की मदद कर सकें. आप अपना काम करेंगे, हम इस प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे. बंगाल बहुत मजबूत राज्य है. हम चाहते हैं कि गोवा भी भविष्य में एक मजबूत राज्य बने. हम गोवा में एक नई सुबह देखना चाहते हैं. कुछ लोग पूछ रहे हैं कि ममता जी बंगाल में हैं, गोवा में कैसे काम करेंगी? क्यों नहीं? मैं भारतीय हूं, मैं कहीं भी जा सकता हूं. आप कहीं भी जा सकते हैं."

ममता बनर्जी आज मर्दोल में श्री महालसा नारायणी मंदिर, प्रियोल में मंगुशी मंदिर और कुंडिम में तपोभूमि मंदिर के दर्शन करने वाली हैं. साथ ही राज्य के तृणमूल कांग्रेस के अधिकारियों के साथ बैठक और एक मीडिया कांफ्रेंस भी संबोधित करेंगी.

गोवा में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी TMC
साल 2012 के विधानसभा चुनाव और गोवा में 2014 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह गोवा में 2022 के चुनावों में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गोवा के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर तैयार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
Farmers Protest: दिल्ली के गाज़ीपुर और टीकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, जल्द रास्ता खुलने की उम्मीद

Punjab News: डैमेज कंट्रोल में जुटी Congress, नाराज नेताओं को मनाने के लिए बनाया जा रहा है प्लान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट