EVM को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों के बाद इस अधिकारी पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम से दो दिनों पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम ट्रकों से कहीं ले जाई जा रही थी. उन्होंने दावा किया कि एक ट्रक को लोगों ने रोका लेकिन दो ट्रक भाग गये. अब इस मामले में चुनाव आयोग ने वाराणसी के एडीएम एनके सिंह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

चुनाव आयोग (EC) ने बताया कि प्रशिक्षण ईवीएम के परिवहन में नियमों के कथित उल्लंघन पर ईसी ने यूपी के सीईओ से वाराणसी के एडीएम एनके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक एनके सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.

Over alleged violation of rules in the transportation of training EVMs, ECI has asked UP CEO to take action against Varanasi ADM NK Singh. UP CEO to proceed accordingly: Election Commission of India#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/sGeJure7f0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 9, 2022

अखिलेश यादव के आरोपों पर मंगलवार को चुनाव आयोग ने कहा था कि कुछ मीडिया चैनलों द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि वाराणसी में कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें गाड़ी में ले जायी जा रही थीं, जिन पर वहां उपस्थित राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा आपत्ति की गयी. जांच में यह पाया गया कि ये ईवीएम प्रशिक्षण के लिए चिन्हित थीं. बयान के मुताबिक, जिले में मतगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कल (बुधवार को) प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसके लिए ईवीएम मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज स्थित प्रशिक्षण स्थल ले लायी जा रही थीं.

चुनाव आयोग के इस दलील पर समाजवादी पार्टी का कहना है कि ईवीएम ले जाने में जरूरी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया. ईवीएम के मूवमेंट की जानकारी प्रत्याशियों को नहीं दी गई.

UP Election 2022: EVM के वायरल वीडियो को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने क्या कहा? जानें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News