Exclusive: एबीपी न्यूज़ से प्रियंका गांधी बोलीं- विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हूं

Exclusive: प्रियंका गांधी पूरी रणनीति के साथ यूपी में मेहनत कर रही हैं. आज उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी सीट पर महिलाओं को टिकट देगी. इस सब के बीच उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. प्रियंका गांधी ने कहा कि बाकी राज्यों में भी कांग्रेस 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दे. उन्होंने कहा कि ये एक शुरुआत है. ये एक भावना है. आज राजनीति में नफरत का बोलबाला है. समाज को बांटने की राजनीति है. महिला में करुणा है. हर महिला संघर्ष करती है. समाज को बदलने की इच्छा और क्षमता महिलाओं में ज्यादा होती है.

चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा?

चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इस पर विचार कर रही हैं. इसके साथ ही राज्य में पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार किया जा रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News