Asaduddin Owaisi on Hijab Controversy: कर्नाटक (Karnataka) के कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद (Hijab Row) अब देश के कई राज्यों में पहुंच चुका है. पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के प्रचार में भी हिजाब का खूब जिक्र हो रहा है. बीजेपी नेता (BJP Leaders) जहां हिजाब (Hijab) पर बैन के फैसले को सही बता रहे हैं तो विपक्षी नेता हिजाब को मुसलमानों का संवैधानिक अधिकार बता रहे हैं. इस बीच, AIMIM के नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि हिंदू भी भगवा शॉल पहनें, उन्हें कौन रोका है.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिजाब हमारा संवैधानिक अधिकार है, हिंदू भगवा शॉल पहनें, कौन रोकता है? ओवैसी ने हिजाब को लेकर जारी विवाद पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

’अखिलेश को हिजाब पर बोलने से डर लगता है'

ओवैसी ने कहा कि अखिलेश को हिजाब पर बोलने से डर लगता है. उन्होंने कई मुस्लिम नेताओं के टिकट काट दिए हैं. उन्हें मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है. AIMIM सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मुस्लिम महिलाएं उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं, लेकिन वे हमारी बहनों-बेटियों से हिजाब पहनने का उनका अधिकार छीन रहे हैं.

क्या है हिजाब विवाद

हिजाब का विवाद कर्नाटक के उडुपी के महाविद्यालय में सबसे पहले शुरू हुआ था. कॉलेज की 6 लड़कियां पिछले साल दिसंबर में हिजाब पहनकर क्लास में पहुंचीं थीं. इसके जवाब में महाविद्यालय में कुछ लोग भगवा गमछा पहनकर पहुंचे. धीरे-धीरे यह विवाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी फैल गया जिससे कई स्थानों पर शिक्षण संस्थानों में तनाव का महौल पैदा हो गया और हिंसा हुई. ये पूरा मामला कर्नाटक के अलावा देश के कई राज्यों में फैल चुका है.

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: CM Charanjit Channi के ‘यूपी-बिहार के भइया’ वाले बयान पर सियासी घमासान, विपक्षी नेताओं ने सुनाई खरी-खरी

Rahul Gandhi का AAP पर बड़ा हमला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा- नाम के आम आदमी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट