Rakesh Tikait Exclusive: प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है. एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा है कि, ये केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत है. उन्होंने कहा कि, 120 किमी का रूट पीएम को तय नहीं करना चाहिए.

राकेश टिकैत ने कहा कि, कांग्रेस सरकार का ये कहना है कि वहां पर कम भीड़ थी. इसलिए सड़क का मार्ग लिया और वापस लौटने की तैयारी थी. आगे किसानों का एक प्रदर्शन था, लेकिन प्रदर्शन रोड जाम करने का नहीं था. उन्हें पता लगा कि पीएम आ रहे हैं तो वो सड़क पर आ गए. ये जिम्मेदारी पंजाब सरकार की भी बनती है कि उन प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की जाती. साथ ही इन्हें भी ऐसे ही एयरपोर्ट से निकलकर ये तय नहीं करना चाहिए था कि ऐसे ही बाइ रोड चल दें. दोनों (पंजाब और केंद्र) ने सियासी लाभ लेने के लिए ये काम किया है.

ये भी पढ़ें – PM Modi’s Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर SPG और IB ने दिए आंतरिक जांच के आदेश, MHA को पंजाब सरकार की रिपोर्ट का इंतजार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट