उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की एक फोटो खूब वायरल हुई. फोटो मैनपुरी में रोड शो के दौरान की है, जिसमें तीनों नेता साथ दिख रहे हैं. लंबे अर्से के बाद यादव परिवार के ये तीनों नेता एकसाथ नजर आए. फोटो में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि शिवपाल कुर्सी के हत्थे पर बैठे हैं. बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया और अखिलेश पर निशाना साधा. एबीपी न्यूज ने जब शिवपाल यादव से इसपर बात की तो उन्होंने कहा कि बीजेपी हम तीनों के मिलने से बौखला गई है.

इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि अखिलेश यादव ने आपको हत्थे पर बैठा दिया. इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यही तो बौखलाहट है. हम हमेशा मुलायम सिंह यादव के साथ रहे हैं. हम उनके पीछे हमेशा खड़े रहे हैं और तस्वीर में भी हम नेताजी के पीछे खड़े हैं. हम उनके बगल में भी बैठे हैं. जब हम हमेशा नेताजी के साथ खड़े रहे हैं तो इनको क्या तकलीफ हो रही है.

आपके चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं दिख रही थी?

इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उनको मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं दिख रही थी. यहां की जनता कितनी खुश थी, नेताजी कितने खुश थे. अखिलेश कितने खुश थे. हम तीनों के मिलने से बीजेपी बौखला गई है.

विपक्ष आरोप लगा रहा है कि आतंकवादियों के साथ गठजोड़ है आप लोगों का?

इसपर शिवपाल ने कहा कि सपा हमेशा से आतंकवादियों के खिलाफ रही है. संसद में जब भी आतंकवादियों का सवाल आया है सपा ने हमेशा सत्ता पक्ष का साथ दिया है. हमने हमेशा कहा कि आतंकवाद देश में नहीं होना चाहिए. फिर जब ये लोग आतंकवाद को खत्म नहीं कर पाए. सपा और उसके नेता हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं.

2008 अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में कोर्ट का जो फैसला आया है उसमें जिस आतंकवादी को फांसी की सजा मिली है उसके पिता सपा के सदस्य रहे हैं. वह आजमगढ़ में सपा के सदस्य रहे हैं. बीजेपी ने उनकी तस्वीर दिखाई है, जिसमें वो अखिलेश के साथ हैं?

इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जब चुनाव आता है तो ये अहमदाबाद जैसे मामले लाते हैं. इनको अब 2008 की याद आई है. शिवपाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर गलत बोल रहे हैं. ये लोग पद की गरिमा को गिरा रहे हैं. जनता ने इनको नकार दिया है तो ये बौखला गए हैं. सपा प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बना रही है और यही वजह है कि बीजेपी के नेता बौखला गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- टफ टाइम में टफ लीडर होना जरूरी होता है, दारोगा और शिक्षक का भी किया जिक्र

Punjab Election 2022: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एक्टर सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट