Exclusive: यूपी विधानसभा चुनाव में कैसी होगी एआईएमआईएम की सियासी रणनीति, किसे दिया जाएगा टिकट? ओवैसी ने बताया

Owaisi On UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरे जोर शोर के साथ मैदान में उतर रही है. एआईएमआईएम यहां की सौ विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है. एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए एआईएमएआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बताया कि यूपी चुनाव को लेकर आखिर उनकी पार्टी की क्या सियासी रणनीति रहेगी. ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी ने कहा है कि हम 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि केवल मुसलमानों को ही टिकट देंगे, बल्कि सारी बिरादरी के लिए हम तैयार हैं.

एआईएमआईएम चीफ ने आगे कहा कि अगर हमें कोई राजनीतिक तौर पर अछूत समझता है तो फिर जनता तय करेगी. ओवैसी न कहा कि हमारी शिवपाल सिंह यादव और चंद्रशेखर रावण से बात चल रही है.
बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर  उन्होंने कहा कि ओपी राजभर ने हम से गठबंधन क्यों तोड़ा यह तो वही बताएंगे मैं कैसे बता सकता हूं.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं अगर बीजेपी की बी टीम हूं तो 2014 , 2017 और 2019 में बीजेपी कैसे जीत गई. तब तो मैं नहीं था उत्तर प्रदेश में. उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस असम की कांग्रेस नेता को अपने पाले में ले आती हैं या लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी के बारे में कुछ बोलते हैं तब तो उन्हें कोई बीजेपी की बी टीम नहीं कहता. उन्होंने कहा कि कोई पार्टी नहीं चाहती है कि देश में मुसलमानों का एक लीडरशिप तैयार हो उनसे बस वह चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: समीर वानखेड़े की पहली पत्नी शबाना के पिता बोले- ‘अगर वे हिन्दू होते तो अपनी बेटी की शादी नहीं करता'

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े पर विजिलेंस जांच तेज, पत्नी क्रांति ने सीएम उद्धव से लगाई न्याय की गुहार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News