Hijab Controversy: कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब अन्य राज्यों में भी तूल पकड़ते दिख रहा है. इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. राज्य में सत्तासीन बीजेपी कॉलेज द्वारा लगाए गए वर्दी संबंधी नियमों का समर्थन कर रही है. वहीं विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप है कि हिजाब विवाद युवाओं के दिमाग में जहर भरने की साजिश है.

दरअसल, उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया था. जिसके बाद उनके विरोध पर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा समर्थित युवा हिन्दू भगवा गमछा डालकर इस मामले में कूद पड़े. गौरतलब है कि भगवा गमछा डालने वाले छात्रों को भी कक्षाओं में नहीं बैठने दिया जा रहा.

जनवरी में शुरू हुआ हिजाब मुद्दा

पर क्या आप जानते हैं ये हिजाब मुद्दा कर्नाटक में जनवरी में शुरू हो गया था. उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज में जनवरी महीने में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षा में बैठने से रोका गया था. कॉलेज ने यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया जिसके बाद छात्राओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए तर्क दिया कि हिजाब पहनने की इजाजत ना देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत मौलिक अधिकार का हनन है.

3 साल पहले भी हुआ था हिजाब वाक्या

वहीं आज से करीब 3 साल पहले एक स्कूल में हिजाब को लेकर विवाद छिड़ा था. जिसके बाद ये फैसला लिया गया था कि कोई भी मुस्लिम महिला हिजाब पहनकर स्कूल नहीं आएगी. वहीं अब बीते कुछ दिनों से मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल आने लगीं तो वहीं उनका विरोध करते हुए कुछ स्टूडेंट्स ने भगवा पहनकर स्कूल पहुंचना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें.

Sanjay Raut का राज्यसभा सभापति को खत, कहा- ठाकरे सरकार गिराने का दवाब, ED के जरिए फंसाने की हो रही कोशिश

Hijab Row: पांच राज्यों में चुनाव से पहले फैला हिजाब पर संग्राम, दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन तो महाराष्ट्र में चला हस्ताक्षर अभियान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट