Extortion Case: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Commissioner Paramvir Singh) के खिलाफ दर्ज वसूली के मामलों (Extortion Case) में से एक मामले के विशेष सरकारी वकील प्रदीप घरत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, DGP, और ठाणे पुलिस को शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है की इस मामले का जांच अधिकारी लापरवाही कर रहा है और जाँच से सम्बंधित बातें उनसे साँझा नहीं कर रहा है जिस वजह से इसका फायदा आरोपियों को जो सकता है.

घरत में अपनी शिकायत में यह भी मांग की है की जाँच अधिकारी के इस तरह के बर्ताव का क्या कारण है इसकी भी जांच होनी चाहिए ताकि सही वजह पता चले. आपको बता दें की घरत जिस मामले की बात कर रहे हैं वो मामला ठाणे के ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जिस मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद परमबीर सिंह समेत, ACP एनटी कदम, पीआई राजकुमार कोठमिरे, पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप सिंह और गैंगस्टर रवि पुजारी समेत 28 लोगों के ख़िलाफ़ वसूली का मामला दर्ज हुआ था.

30 सिंतबर को किया गया था नियुक्त

प्रदीप घरत ने ABP न्यूज़ से बातचीत में बताया की इस मामले में उन्हें विशेष सरकारी वकील के तौर पर 30 सितंबर को नियुक्त किया गया था, जिसकी जानकारी सरकार की तरफ़ से जाँच अधिकारी से लेकर हर बड़े अधिकारी को दी जाती है. इस मामले के जाँच अधिकारी बाबासाहेब निकम को भी यह पता है को वो इस मामले में सरकार की तरह से जिरह करेंगे पर घरत का आरोप है की निकम उन्हें जाँच से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देते जिस वजह से उन्हें इस मामले में कुछ पता नहीं चल रहा है.

जांच अधिकारी का व्यवहार उठाता है कार्य प्रणाली पर सवाल

जांच अधिकारी निकम का इस तरह का व्यवहार उनके कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है और जिसकी वजह से आरोपियों को भी इसका फ़ायदा मिलता दिख रहा है. मुझे तो कभी कभी ऐसा लगता है कि अगर मुझे कोर्ट में किसी चीज़ पर जिरह करने कह दिया गया होता तो मैं नहीं कर पता.

ये भी पढ़ें:

’Do Not Travel’ COVID-19 Warning: अमेरिका ने जर्मनी-डेनमार्क की यात्रा पर लगाई रोक, कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी

Andhra Pradesh Rains: आंध्र प्रदेश में बारिश और बाढ़ से अबतक 34 लोगों की मौत, आंशिक तौर पर बहाल हुई रेल सेवा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट