भारतीय सेना (India Army) की श्रीनगर स्थित चिनार कोर (15वीं कोर) का फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट 28 जनवरी के बाद से ब्लॉक कर दिया गया है. सेना ने इस बावत सोशल मीडिया कंपनियों से शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

कश्मीर (Kashmir) में आतंकवाद और पाकिस्तान (Pakistan) से सटी एलओसी के चलते भारतीय सेना की चिनार कोर एक ऑपरेशन्ल कोर है. सेना के ऑपरेशन और दूसरे मानवीय सहायता के लिए चिनार कोर कश्मीर की अवाम से जुड़ने के लिए इन सोशल मीडिया एकाउंट्स का इस्तेमाल करती है.

फेसबुक (Facebook) पर चिनार कोर के करीब 24 हजार फॉलोअर्स है और इंस्टा पर करीब 43 हजार. ट्वीटर पर चिनार कोर के करीब 2.28 लाख फालोअर्स हैं. लेकिन चिनार कोर का ट्वीटर एकाउंट वेरिफाइट है और ब्लू टिक मिला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक और इंस्टाग्राम (Instagram) से एकाउंट ब्लॉक करने के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है ताकि फिर से एकाउंट्स को रिस्टोर किया जा सके.

इस मामले में फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जो एक ही कंपनी का हिस्सा हैं. बता दें कि यदि कंपनी द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो सोशल मीडिया वेबसाइट पेज को हटा सकती है.

UP Election 2022: PM Modi बोले- हमारा ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ कचरे से कंचन बनाने का और उनका…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट