Farm Laws: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की. उनके इस एलान के बाद विपक्ष दलों ने इसे केंद्र की हार बताया. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी के फैसले का स्वागत किया और कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला, सबसे लंबे, शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत है, जिसकी शुरुआत पंजाब में किसानों ने की थी. अन्नदाता को मैं सलाम करता हूं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन किसानों ने जान गंवाई है उनकी याद में मेमोरियल बनाया जाएगा. मृतक किसानों के परिवार के एक सदस्य को पंजाब सरकार नौकरी देगी. किसान संगठनों का कहना है कि आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की जान गई है.

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि संसद में जब तक ये कानून रद्द नहीं होता है तब तक इनपर विश्वास नहीं किया जा सकता है. कानून के जरिए MSP मिलना चाहिए. हमारा विश्वास टूट गया है. सबकुछ लुटाकर होश में आए तो क्या आए? CM चन्नी ने कहा कि PM मोदी को यह पहले समझ आ जाना चाहिए था लेकिन कृषि क़ानून फिर भी लटकाए गये. यूपी में हार को देखते हुए सैंकड़ों किसानों की मौत के बाद टोल प्लाज़ा बंद होने के बाद अब कहा कि क़ानून वापस लेते हैं .

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल और कैप्टन अमरिंदर सिंह एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. पहले भी साथ थे अब भी साथ ही हैं. पंजाब को लूटने के लिए ये इकट्ठे हो जाते है.

Farm Laws To Be Repealed: पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा- माफी मांगता हूं कि…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट