Farm Laws To Be Repealed: कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का शिवसेना ने स्वागत किया है. प्रधानमंत्री ने देश के नाम अपने संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए सभी तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद सभी दलों की ओर से अपनी-अपनी राय रखी जा रही है. शिवसेना ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले को किसानों आंदोलन की जीत बताया है.

”किसान आंदोलन की जीत”

देश में सभी तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि किसान आंदोलन का यह विजय है. संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का शिवसेना स्वागत करती है. 550 किसानों ने इस कृषि विधेयक कानून के विरोध में अपना बलिदान दिया है. देर आए दुरुस्त आए.

”कृषि कानून पर अंधभक्तों को तमाचा”

सभी तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया, ”आज मोदीजी ने उनके मुंह पर जोरदार तमाचा मारा जो अपने ही देश के किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, फर्जी किसान कहकर संबोधित कर रहे थे, चाहे वो बीजेपी नेता हो या हो अंधभक्त,”

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की भी अपील की है. दिल्ली की सीमाओं पर किसान संगठन लंबे वक्त से धरना प्रदर्शन दे रहे थे. केंद्र सरकार ने इसे लेकर कई बार किसान संगठनों से बातचीत करने की कोशिश भी की थी लेकिन हर बार बातचीत बेनतीजा रही और मुद्दे को हल नहीं निकल पाया था.

Farm Laws To Be Repealed: पीएम मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, कहा- आंदोलन खत्म करें किसान

Xplained: कृषि कानून रद्द करने की क्या है संवैधानिक प्रक्रिया, यहां समझिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट