Farmers Protest: हरियाणा के करनाल में पिछले 6 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने आज अपना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला किया है. हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के चीफ गुरुचरण सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि हम सभी ने प्रशासन से बातचीत के बाद उनसे मिले आश्वासन के बाद अपना धरना खत्म करने का फैसला किया है.

लाठीचार्ज वाली घटना की न्यायिक जांच होगी

करनाल में धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है. किसानों ने धरना खत्म करने का फैसला किया है. 28 अगस्त को लाठीचार्ज वाली घटना की न्यायिक जांच होगी.

मिनी सचिवालय के बाहर कई दिनों से जारी था धरना

इससे पहले किसानों ने प्रशासन को 11 सितंबर के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी. गुरुवार से मिनी सचिवालय के बाहर किसानों का धरना जारी था. करनाल में जमे किसानों की मांग थी कि 28 अगस्त को किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम पर कार्रवाई हो, लेकिन सरकार का कहना है कि जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी और जांच किसानों की भूमिका की भी होगी.

प्रशासन ने घटना के बाद किसान की मौत के आरोप को खारिज किया

कथित तौर पर 28 अगस्त को पुलिसकर्मियों से यह कहते हुए सुने गए थे कि अगर किसान सीमा पार करते हैं तो किसानों का "सिर फोड़" दें. किसानों ने दावा किया था कि 28 अगस्त की हिंसा के बाद एक किसान की मौत हो गई, हालांकि प्रशासन ने इस आरोप को खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें-

Mumbai Rape Case: मुंबई में रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई थी

पीएम मोदी ने कहा- 9/11 ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया, इसी दिन शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट