Farmers Protest: कृषि कानूनों पर विरोध प्रदर्शन के बीच सिंघु बॉर्डर पर किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Farmers Protest: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक साल से दिल्ली-पंजाब के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे हैं. आज इसी सिंघु बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने वाले किसान का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है, जो पंजाब के फ़तेहगढ़ साहिब ज़िले का रहने वाला था. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.

किसान बीकेयू सिद्धपुर से संबंधित था मृतक किसान

कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक किसान बीकेयू सिद्धपुर से संबंधित था. इस यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल हैं. मृतक किसान गुरप्रीत सिंह गांव रुड़की तहसील अमरोह जिला के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें-

Operation WhatsApp: Aryan Khan ड्रग्स केस में abp न्यूज़ का बड़ा खुलासा, NCB की छापेमारी से पहले ही केपी गोसावी ने रची थी ये साजिश

Rafale Deal: राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, जानें- कैसे UPA और NDA की सरकार में अलग है यह सौदा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News