
<p style="text-align: justify;"><strong>Farmers Removed Barricading On ghazipur Border:</strong> गाजीपुर बॉर्डर से किसानों ने बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया है. बैरिकेडिंग हटाने के इस काम में खुद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत लगे हुए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब हम दिल्ली जाएंगे और बताएंगे कि रास्ता खुला हुआ है. उन्होंने यह पूछने पर कि दिल्ली में कहां जाएंगे के सवाल पर बताया कि पार्लियामेंट जाएंगे जहां पर कानून बनता है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आने वाला रास्ता बंद किया हुआ है.</p> <p style="text-align: justify;">राकेश टिकैत अपने समर्थक किसानों के साथ न सिर्फ बैरिकेडिंग हाटने में जुटे हुए हैं बल्कि सड़क पर मौजूद टैंटों को भी हटाया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने तो कभी रास्ता रोका ही नहीं था. बता दें कि इस सड़क के खुल जाने से गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. इतना ही नहीं जो लोग राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड इस्तेमाल कर दिल्ली आते थे अब उसके खुलने की उम्मीद भी बढ़ गई है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






