Farmers Protest: केंद्र के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसान पिछले करीब 11 महीनों से दिल्ली के टीकरी बॉर्डर (Tikri Border) पर बैठे हुए हैं. कल पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग हटाने के बाद आज किसान 2-व्हीलर, साईकल और एम्बुलेंस के लिए रास्ता खोलने के लिए राज़ी हो गए हैं. टीकरी बॉर्डर पर आज किसान नेताओं, पुलिस और प्रशासन के बीच बैठक हुई थी.

बैठक में किसानों ने पांच फीट का रास्ता देने पर सहमति जताई है. किसानों का कहना है कि रास्ता प्रतिदिन सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा, उसके बाद बन्द किया जाएगा. 6 नवम्बर को किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक है, उसके बाद रास्तों को लेकर जो भी निर्णय होगा वो माना जायेगा.

बॉर्डर पर कब सामान्य होंगे हालात?

वहीं, दूसरी ओर कल बागपत में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ किया कि बॉर्डर खाली करने की उनकी कोई मंशा नहीं है. पिछले 11 महीनों से राजधानी दिल्ली से सटे तमाम बॉर्डर्स पर लोग जो परेशानी झेल रहे थे उसे लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी नाराजगी जताई थी. अब बैरिकेड्स हटाने के बाद भी बॉर्डर पर हालात सामान्य हो जाएंगे, ऐसा लग नहीं रहा.

यह भी पढ़ें-

New Rules from 1st November: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं रेलवे टाइम टेबल समेत कई नियम, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Aryan Khan Released: आखिरकार जेल से रिहा हुए आर्यन खान, ‘मन्नत’ के बाहर जश्न में डूबे शाहरुख के फैन्स

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया