Farmers Protest: मुआवज़े की मांग के बीच कृषि मंत्री बोले- अब कोई विषय नहीं बचा, कानून वापस हो चुके हैं और MSP पर समिति बना दी है

Narendra Singh Tomar On Farmers Protest: किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के नाम किसान संगठनों ने सरकार को दे दिया है, लेकिन इस मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोई जवाब नहीं दिया. मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर ने मुआवज़े को लेकर भेजे गए नामों पर कुछ नहीं कहा. हालांकि उन्होंने इस दौरान कहा कि किसानों से संबंधित कृषि सुधार कानून वापस हो चुके हैं. इसके साथ ही किसानों की एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर एक समिति बना दी है. अब कोई विषय नहीं बचा है.

इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि अब वह वापस सामान्य कामकाज पर लौटें. गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और निजी कार्यक्रम में शामिल होकर आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

Navy Day 2021: 225 फीट लंबाई, 1400 किलो वजन, नेवी डे के मौके पर नौसेना ने किया सबसे बड़े तिरंगे का प्रदर्शन

Hybrid Immunity: देश में तीसरा केस, Omicron से जंग में क्या काम आएगी भारतीयों की हाइब्रिड इम्यूनिटी? जानिए क्या होती है ये

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News