Farmers Protest: राकेश टिकैत बोले- आंदोलन के बगैर देश में कुछ नहीं होता, abp न्यूज़ पर शाम 7:30 बेजे देखें पूरा इंटरव्यू

Rakesh Tikait Interview: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के लंबे विरोध के बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है. इसके लिए आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई और कानूनों को वापस लेने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है. हालांकि किसान संगठन अभी भी आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में बिल वापसी का रास्ता साफ होने के बाद भी आखिर क्यों किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं और अब संगठन आगे क्या रास्ता अख्तियार करेगा? ऐसे कई सवालों के साथ एबीपी न्यूज़ ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत से एक्सक्लूसिव बातचीत की.

ट्रैक्टर पर किए गए इस इंटरव्यू में जब राकेश टिकैत से एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "एमएसपी का ज़िक्र तो आज से 15 साल पहले से हो रहा है. एमएसपी का ज़िक्र तो नरेंद्र मोदी (अब प्रधानमंत्री) ने साल 2011 में किया था. एमएसपी की कमेटी के अध्यक्ष थे. हमे लगा कि कमेटी के अध्यक्ष थे. इन्होंने जो अपनी रिपोर्ट सौंपी, उसको अब लागू कर देंगे."

राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी का सवाल हमारा शुरू से है. उन्होंने कहा कि इन्होंने (सरकार) अपने घोषणा पत्र में क्यों डाला कि हम सी2+50 वाला फार्मूला देंगे. उन्होंने कहा कि इसका नाम अलग अलग हो सकता है. इसे लागू करवा दो. मार्केट रेट लागू करवा दो. उचित मूल्य लागू करवा दो.

राकेश टिकैत ने सरकार की ओर से दिए जा रहे भरोसे के सवाल पर कहा कि भरोसे से कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा, ‘आंदोलन से ही होगा. आंदोलन के बगैर देश में कुछ नहीं होता. राकेश टिकैत का ये एक्सक्लूसिव और बेबाक इंटरव्यू आज शाम साढ़े सात बजे एबीपी न्यूज़ पर प्रसारित किया जाएगा. इंटरव्यू के दौरान एबीपी न्यूज़ ने टिकैत से आंदोलन से जुड़े सभी अहम सवाल किए हैं.

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News