Fire in Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. जिले में कपूर बावड़ी कृष्णा भवन की 13वीं मंजिल पर आग लग गई. दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. ठाणे अग्निशमन विभाग के मुताबिक फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और आरडीएमसी ने कृष्णा सोसाइटी से करीब 45 से 50 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला. अभी तक किसी भी जानहानि की सूचना नहीं है. इस आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया.

वहीं उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में स्थित एक जूता फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर दो बजकर 27 मिनट पर मिली, जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. अधिकारियों के मुताबिक बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को मिलाकर फैक्ट्री चार मंजिला थी. इस आग के चलत लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका है. इस आग के चलते किसी के हताहत की कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- देश में आज आए Omicron के 22 मामले, 111 हुई संक्रमितों की संख्या, केंद्र ने लोगों को चेताया

वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में एक कमरे में आग लगने से चाय बेचने वाले एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटे गंभीर रूप से झुलस गए. गुरुग्राम पुलिस ने देते हुए बताया कि आग को देखकर पड़ोसी मदद के लिए सबसे पहले आए. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को लगी इस आग के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस बात का संदेह है कि आग संभव: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी.

ये भी पढ़ें- Corona के खिलाफ लड़ाई में Serum Institute को बड़ी सफलता, WHO ने Covovax को दी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट