Fraud: पिछले 48 सालों में देश के सात राज्यों की 14 महिलाओं से कथित रूप से शादी करने वाले 60 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. आरोप है कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पाटकुरा थानाक्षेत्रा के एक गांव के निवासी इस व्यक्ति ने कथित पत्नियों को छोड़कर भागने से पहले इन महिलाओं से पैसे लिए. हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति ने आरोपों से इनकार किया है.

वैवाहिक वेबसाइटों की मदद से की शादी

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी ने 1982 में पहली शादी की थी और 2002 में दूसरी शादी वहीं अब उसे इन दोनों शादियों से पांच बच्चे हैं. दास ने बताया कि 2002 से 2020 तक उसने वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से अन्य महिलाओं से दोस्ती की और पहली पत्नियों को बिना बताये इन महिलाओं से शादी की. पुलिस के अनुसार वह आखिरी पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था जो दिल्ली में एक विद्यालय में अध्यापिका है. पुलिस का कहना है कि इस महिला को पिछली शादियों का पता चल गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.

चार आधार कार्ड जब्त

पुलिस ने तब उसे किराये के मकान से गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी अधेड़ उम्र की एकल महिलाओं खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूंढती थीं. पुलिस के अनुसार आरोपी उसे छोड़ने से पहले उसके पैसे ले लेता था. पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली में खिलेगी धूप तो यूपी-पंजाब में कोहरे का पहरा, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें उत्तर भारत के मौसम का ताज़ा हाल

पाकिस्तान पीएम Imran Khan ने फिर अलापा कश्मीर राग, आतंकवाद और भारत के साथ रिश्ते पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट