Fuel price: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को फिर घेरा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि दाम इस कदर बढ़ा दिए गए हैं कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग के लोगों का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है.

राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद गंभीर मुद्दा है -चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें, जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं. मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूं और उनकी आवाज़ उठाता रहूंगा.’’

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया. प्रियंका गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे. लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है.’’

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जो खबरें साझा कीं उनमें कहा गया है कि अब पेट्रोल विमान के ईंधन से भी ज्यादा महंगा हो गया है. रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.दिल्ली में अब पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. दूसरे शहरों का भी कमोवेश यही हाल है.

रेल रोको आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- जब तक अजय मिश्रा कुर्सी पर बैठे हैं ईमानदारी से जांच कैसे होगी?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया