- Railway News: बैठक में संरक्षा, गतिशीलता, समयपालनबद्धता, गतिसीमा प्रतिबंध, रेल/वैल्ड फ्रैक्चर और रेल परिचालन में सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
नई दिल्ली। (Railway News) उत्तर एवं उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर रेलवे के विभागीय प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और रेलपथों का अनुरक्षण, चल स्टॉक, सिग्नल एवं बिजली से जुड़े मामलों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समयपालनबद्धता और गतिशीलता बढ़ाने जैसे कार्यों पर निगरानी रखने और रेल/वैल्ड फ्रैक्चरों को न्यूनतम रखने के लिए सतर्कता बरतने के निदेंश दिए। उन्होंने रेल परिसरों में पर्यावरण अनूकुल वातावरण बनाने और स्वच्छता बनाए रखने पर बल देने के साथ रेलवे स्टेशनों और माल शैडों में प्रदूषण का स्तर जांचने के भी निर्देश दिए।
हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
(Railway News) भविष्य में उत्तर रेलवे पर 160 कि0मी0 प्रति घंटा तक की गति से रेलगाडि़यां चलाने पर चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने इस कार्य योजना के लिए प्रस्ताव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संबधित विभागों को लखनऊ-कानपुर सैक्शन पर यात्री रेलगाड़ी की गति सीमा 130 से 160 कि0मी0 प्रति घंटा करने की परियोजनाओं में तेजी लाने का परामर्श दिया।
उन्होंने फाफामाऊ-प्रयाग, आलमनगर-उतरेटिया, हरिद्वार-लक्सर, रोज़ा-सीतापुर, कठुआ-माधोपुर, मुजफ्फरनगर-टपरी सैक्शनों का दोहरीकरण और रेवाड़ी-रोहतक और रोहतक-मेहम-हॉंसी सैक्शन पर नई रेल लाइन बिछाने आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उत्तर रेलवे अपने मेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को घातक कोरोना वायरस संक्रकण से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप पीपीई किटें तैयार कर रहा है। उत्तर रेलवे का जगाधरी कारखाना इन पीपीई किटों के डिजाइन और निर्माण में अग्रणी रहा है। महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि कच्चे माल अर्थात कपड़े और अन्य सहायक सामग्री की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इनकी आपूर्ति निरंतर आधार पर बनाए रखी जाए ताकि आवश्यक मेडिकल मदों का निर्माण प्रभावित न हो।
फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढाते हुए महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे के कर्मचारियों और परिजनों से आह्वान किया कि वे अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में व्यायाम या खेलकूद को शामिल करें। इससे वे स्वस्थ रहेंगे और उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSMarch 30, 20261 अप्रैल से चाइनीज़ CCTV कंपनियों पर भारत का बड़ा एक्शन, Hikvision-Dahua की बिक्री पर रोक
BUSINESSMarch 30, 2026Stock Market Holiday: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक तीन दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानें पूरी Holiday लिस्ट..
FARIDABADMarch 26, 2026बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्त्तव्य – दीपक यादव डायरेक्टर
EDUCATIONMarch 26, 2026Avadh University में होगी Artificial Intelligence से बीटेक की पढ़ाई, तैयारी में जुटा विवि प्रशासन






