Goa Assembly Election 2022: गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे खास ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) चुनावी दौरे पर गोवा पहुंचे हैं. उन्होंने गोवा में आज एक संबोधन के दौरान कई वादे भी किए. उन्होंने कहा अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तरह ही यहां भी हर गांव में सरकारी स्कूल बनवाए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया.

सोमवार को गोवा दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने वहां के लोगों को दिल्ली में किए अपनी सरकार के कामकाज को गिनवाया और वादा किया कि अगर राज्य की जनता उन्हें मौका देती है तो वो हर काम हम यहां करेंगे, जो हमने दिल्ली में किया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली में करके दिखाया, अब गोवा के हर गांव के अंदर एक-एक स्कूल खुलवाएंगे. दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक खोला है, गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक क्लीनिक खोलेंगे. गोवा के अंदर हमारी सरकार बनेगी तो हम बिजली फ्री देंगे."

We have improved the conditions of govt schools in Delhi so much so, even the students of private schools go there. We’ll build such schools in every village of Goa as well: Delhi CM Arvind Kejriwal interacts with Mauxi villagers in the Poriem Assembly constituency pic.twitter.com/f4wHirLoVs
— ANI (@ANI) November 8, 2021

युवाओं को मिलेगा रोजगार

केजरीवाल ने जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार आती है तो हम यहां के युवाओं को रोजगार देंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि उसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक हम बेरोज़गारी भत्ता देंगे. उन्होंने कहा कि रोजगार मिलने तक हमारी सरकार की तरफ से हर महीने 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.

मुफ्त में तीर्थयात्रा कराने का किया था वादा

गौरतलब है कि गोवा में जैसे जैसे चुनावी समय नजदीक आते जा रहा है, वहां अलग अलग पार्टियों के नेताओं की आवाजाही भी बढ़ती जा रही है. हाल ही में किए गए एक दौरे के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी सरकार गोवा में बनती है तो वो राज्य की जनता को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराएंगे.

ये भी पढ़ें:

Extortion Case: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी को मुंबई पुलिस का समन, स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी के लिए मांगा है और वक्त

Demonetisation: नोटबंदी के पूरे हुए 5 साल, कांग्रेस से लेकर NCP तक… जानें किसने केन्द्र सरकार से किए क्या सवाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया