Goa Election 2022: कई सप्ताह पहले कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने और तृणमूल से भी बिना कारण बताए रविवार को नाता तोड़ने वाले गोवा में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एलिक्सो रेजिनाल्डो लॉरेंको ने सोमवार को संकेत दिया कि वह अपनी मूल पार्टी में वापस आ रहे हैं. उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से भी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के फैसले को लेकर की गई गलती पर माफी मांगी.

लॉरेंको ने पणजी में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें गंभीर प्रतिघात का सामना करना पड़ा, जिसने नई सुबह का वादा किया था. उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को आशंका थी कि तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से गोवा में बाहरी पार्टी को न्योता मिलेगा और उससे मतों में बिखराव होगा. उल्लेखनीय है कि लॉरेंको ने दिसंबर महीने में कर्टोरिम सीट से विधायक पद के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था और तृणमूल में शामिल हो गए थे. उस समय वह गोवा में कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष थे.

कारण बताए बिना तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा

लॉरेंको ने रविवार को बिना कोई कारण बताए तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले से ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अवगत कराया. उन्होंने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होना उनकी गलती थी और अब वह पुराने व्यक्ति की तरह रहना चाहते हैं जिसपर लोग भरोसा करते हैं.

लॉरेंको ने मीडिया से कहा, "मैंने (तृणमूल में जाने से) कई दोस्तों, करीबियों व समर्थकों को आहत किया. मैं अपने परिवार के सदस्यों को भी आहत किया जो मेरे हर अच्छे-बुरे समय में साथ खड़े रहे." भविष्य की रणनीति के बारे में लॉरेंको ने कहा कि उनके समर्थकों ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने को कहा है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने मुझे दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को कहा है. मैं अपने लोगों की बात सुनूंगा कि वे क्या कहते हैं."

ये भी पढ़ें-

<a title="Assembly Election 2022: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में इन लोगों को मिली पोस्टल बैलट से वोट देने की इजाजत" href="https://www.abplive.com/elections/assembly-election-2022-eci-has-allowed-journalists-authorized-by-eci-to-cast-their-votes-through-postal-ballot-2040403" target="">Assembly Election 2022: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में इन लोगों को मिली पोस्टल बैलट से वोट देने की इजाजत

<a title="Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग" href="https://www.abplive.com/news/india/punjab-assembly-election-will-be-held-on-20th-february-says-election-commission-2040436" target="">Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट