ABP Cvoter Goa Exit Poll Result 2022: गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे. यहां की 40 सीटों पर 78.94 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजों से पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर ने एग्जिट पोल किया और जनता का मूड जानना चाहा. गोवा में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए, एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत मिलती नहीं दिख रही है.

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है. उसे 13 से 17 सीटों मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 12 से 16, आम आदमी पार्टी को 1 से 5, एमजीपी+ को 5 से 9, अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है. आंकड़ों से साफ है कि एमजीपी+ यहां पर किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है.

अगर यही चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो देखना होगा कि वह किस पार्टी को समर्थन देती है. एमजीपी जिस पार्टी को सपोर्ट करेगी राज्य में उसकी सरकार बनेगी. हालांकि आप भी यहां पर निर्णायक भूमिका में है.

किसको कितना वोट प्रतिशत

वोट शेयर की बात करें तो यहां पर बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है. उसे 32.7 फीसदी वोट मिल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस को 30.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी को 14.5 फीसदी, एमजीपी को 10.5 फीसदी, अन्य को 12.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

2017 में क्या रहे थे नतीजे

2017 के चुनाव में कांग्रेस को 28.4 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी को 32.5, आम आदमी पार्टी को 6.3, एमजीपी को 11.3 और अन्य को 21.5 फीसदी वोट मिलने मिले थे. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है. उसके वोट प्रतिशत में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.

वहीं, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि वह सरकार बनाने में असफल रही थी. 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता पर काबिज हो गई. इस चुनाव में आप का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य के खाते में 7 सीटों आई थीं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट