Goa Exit Poll 2022: गोवा में बहुमत से दूर बीजेपी और कांग्रेस, ये पार्टी बन सकती है किंगमेकर

ABP Cvoter Goa Exit Poll Result 2022: गोवा में विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. यहां पर 78.94 फीसदी वोटिंग हुई थी. गोवा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है. इस आंकड़े तक कौन सी पार्टी पहुंचेगी, ये 10 मार्च को मालूम पड़ेगा, लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एग्जिट पोल किया और गोवा के लोगों से जानना चाहा कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया.

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है. हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है. उसे 13 से 17 सीटों मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 12 से 16, आम आदमी पार्टी को 1 से 5, टीएमसी+ को 5 से 9, अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है. आंकड़ों से साफ है कि टीएमसी+ यहां पर किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है. अगर यही चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो देखना होगा कि वह किस पार्टी को समर्थन देती है. टीएमसी+ जिस पार्टी को सपोर्ट करेगी राज्य में उसकी सरकार बनेगी. हालांकि आप भी यहां पर निर्णायक भूमिका में है. देखना होगा कि वह किसको समर्थन देती है.

2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि वह सरकार बनाने में असफल रही थी. 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता पर काबिज हो गई. इस चुनाव में आप का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य के खाते में 7 सीटों आई थीं.

बता दें कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से था. टीएमसी राज्य में पहली बार हाथ आजमा रही है. कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. वहीं तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गठबंधन किया है.

2017 में क्या थे नतीजे

2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि वह सरकार बनाने में असफल रही थी. 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता पर काबिज हो गई. इस चुनाव में आप का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य के खाते में 7 सीटों आई थीं.

ये भी पढ़ें- Goa Exit Poll 2022: गोवा में किस पार्टी को मिले सबसे ज्यादा वोट? एग्जिट पोल में आए हैरान करने वाले नतीजे

Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News