Goa Reopening: गोवा सरकार ने कोविड महामारी के मद्देनजर लगाई गई बंदिशों में ढील देने का फैसला किया है. इसके तहत पर्यटकों को राज्य की ओर खींचने वाले वाले कई आकर्षण आज से शुरू हो रहे हैं. अक्टूबर से लेकर मई तक गोवा में टूरिस्ट सीजन चलता है जब देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं.

जो लोग नये साल का स्वागत गोवा के खूबसूरत समुद्र तट पर करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिये 19 सितंबर को जारी सरकारी आदेश उम्मीद की किरण लेकर आया है. धीरे धीरे अब सरकार ने टूरिस्टों को आकर्षित करने वाली सुविधाओं को खोलने की इजाजत दे ही है. मांडवी नदी के तट पर लंगर डालकर खड़े तमाम कसीनो आज से शुरू करने की छूट सरकार ने दे दी है.

कसीनों में सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों और ग्राहकों को प्रवेश दिया जायेगा जिनको कोविड टीके की दोनों डोज़ लगे 15 दिन बीत चुके हों या जिनके पास 72 घंटे पहले कराए गए आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट हो. इन्ही शर्तों के साथ स्पा और मसाज पार्लर्स को खोलने की भी इजाजत दी गई है.

रिवर क्रूज, वॉटर पार्क और एंटरटेनमेंट पार्क को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकता है. सिनेमा हॉल भी अब 50 फीसदी की दर्शक क्षमता के साथ खुल सकता है.

दरअसल गोवा की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन उद्योग पर निर्भर करता है. बीते डेढ़ साल से महामारी ने गोवा में पर्यटन की कमर तोड़ कर रख दी थी. अब मामले नियंत्रण में आने के बाद सरकार ने धीरे धीरे बंदिशें हटाने का फैसला किया है. शीतकालीन मौसम में गोवा के तमाम बीच गुलजार हो उठते हैं और दुनियाभर से पर्यटक नये साल के स्वागत के लिए गोवा पहुंचते हैं. गोवा में हर साल सनबर्न नाम का इलेक्ट्रॉनिक डांस फेस्टीवल भी आयोजित किया जाता है, लेकिन फिलहाल उसे अनुमति देने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.

Doctors Retirement Age: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बढ़ेगी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

ताजपोशी के बाद एक्शन में CM चन्नी: पानी और बिजली बिल माफ, कहा- किसानों पर आंच आई तो अपना गला काट दूंगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट