Gold Silver Rates: दिवाली के दिन गुरुवार को 24 कैरेट सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 440 रुपये गिरकर 47,410 रुपये पर आ गई है. वहीं चांदी भी 2,330 रुपये टूटकर 62400 रुपये पर आ गई. गुरुवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,410 रुपये रही. ध्यान दें कि देशभर में सोने की आभूषणों की कीमत राज्य और केंद्र सरकार के करों और मेकिंग चार्जेज के कारण अलग-अलग होती है.

गुरुवार को कीमतों में उतार-चढ़ाव आया, जिससे राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 50,900 रुपये हो गई है. इसी तरह आर्थिक राजधानी मुंबई में कीमत 47,410 रुपये पर आ गई है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई में 48,760 रुपये और कोलकाता में 49,990 रुपये हो गई है.

आइए अब आपको बताते हैं कि मेट्रो शहरों में 22 कैरेट सोने और चांदी की कीमत क्या है:

दिल्ली
सोना (22 कैरेट): 46,950 रुपये
चांदी (1 किलोग्राम): 62,400 रुपये

मुंबई
सोना (22 कैरेट): 46,850 रुपये
चांदी (1 किलोग्राम): 62,400 रुपये

चेन्नई
सोना (22 कैरेट): 45,080 रुपये
चांदी (1 किलोग्राम): 67,600 रुपये

कोलकाता
सोना (22 कैरेट): 47,300 रुपये
चांदी (1 किलोग्राम): 62,400 रुपये

बेंगलुरु
सोना (22 कैरेट): 44,800 रुपये
चांदी (1 किलोग्राम): 63,200 रुपये

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण देश में सोने की मांग काफी गिर गई थी. लेकिन अब कीमतें दोबारा बढ़ रही हैं. इस साल सोने की कीमतें 47000 रुपये से लेकर 49000 रुपये के बीच रहीं. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सितंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में सोने की मांग 47 फीसदी बढ़कर 139.1 टन हो गई. जैसे ही देश में कोरोना वायरस की स्थिति कम हुई, आभूषणों की मांग में भी पिछले वर्ष की तुलना में 58 प्रतिशत का इजाफा देखा गया. विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 12 महीनों में सोने की कीमतें 52000-53000 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Xplained: शेयर बाजार में आज मूहुर्त ट्रेडिंग, जानिए पिछली दिवाली से अब तक बाजार ने दिया कितना रिटर्न

SBI, PNB और HDFC समेत इन बैंकों में सिर्फ 1 साल के लिए जमा करें पैसा, मिलेगा मोटा ब्याज, जानें क्या है स्कीम?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया