गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद अब्बास मुर्तजा को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. अब इस मामले में मुर्तजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही जांच एजेंसियों को उसके गुरू के बारे में नई जानकारी हाथ लगी है.

मुर्तजा यमन-अमेरिकी इमाम अनवर अल हालाकी को अपना गुरू मानता था और इस्लामिक अवेकिंग फोरम पर इस्लाम से जुड़ी बातें और सवाल पूछता रहता था. उसके लैपटॉप से सीरिया और आईएसआईएस के हमले से जुड़े कई वीडियो लैपटॉप में डाउनलोड मिले हैं. यूपी एटीएस को ये जानकारी रात भर पूछताछ के बाद मिली है.

11 अप्रैल तक हिरासत में है मुर्तजा

आपको बता दें कि हमले के एक दिन बाद से ही उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एटीएस की टीम आज सुबह मुर्तजा को लखनऊ के लिये लेकर निकली है. उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी. वह 11 अप्रैल तक पुलिस की हिरासत में है.

वहीं आपको जानकारी दे दें कि मुर्तजा के घर से गोरखपुर पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली है. दरअसल वह गोरखपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. वह अपने घर की छत पर एयरगन से निशाना लगाना सीख रहा था.

पुलिस ने घर से बरामद की एयरगन

गोरखपुर पुलिस ने बरामद की गई एयरगन और छर्रे यूपी एटीएस को सौंप दिए हैं. दरअसल मुर्तजा ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के साउथ गेट पर रविवार शाम को मंदिर के बाहर सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो कॉन्स्टेबल को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया. गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्‍च पीठ है और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस पीठ के महंत हैं.

जाकिर नाइक का फैन है हमले का आरोपी

मुर्तजा से पूछताछ और पड़ताल में जांच एजेंसियों को ये पता चला है कि वह आईएसआईएस से जुड़े वीडियो लगातार देखता था. इसके अलावा कट्टरपंथी मौलाना जाकिर नाइक के भड़काऊ भाषण भी देखता था. सुरक्षा बलों ने पूछताछ में पता लगाया है कि इंटरनेट पर जेहादी वीडियो सर्च करने के दौरान वह कट्टरपंथियों के संपर्क में आया था.

नेपाल भी गया था मुर्तजा

दरअसल उसने जेहादी वीडियो सर्च करने के बाद उसमें कमेंट किये थे. जिसके जरिये वह कट्टरपंथी आतंकियों के समर्थन में आया था. कट्टरपंथियों ने मुर्तजा को जेहादी बनाने के लिये बेहद शातिराना तरीका अपनाया था. इसके अलावा जांच में पता चला है कि मुर्तजा नेपाल जाते वक्त बॉर्डर इलाके में मौजूद मदरसों में भी गया था.

Foundation Day पर पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- आज देश के पास नीति भी, नीयत भी

रूस के खिलाफ पहली बार बोला भारत, UNSC में की बूचा ‘नरसंहार’ की निंदा, बोले- स्वतंत्र जांच जरूरी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट