Group Captain Varun Singh Dead: कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह नहीं रहे, 7 दिन बाद तोड़ा दम

<p style="text-align: justify;"><strong>TamilNadu Chopper Crash: </strong> तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी नहीं रहे. सात दिनों तक संघर्ष करने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में दम तोड़ दिया. वरुण जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए थे.</p> <p style="text-align: justify;">तमिलनाडु के कुन्नूर के पास 8 दिसंबर को वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की मौत हो गई थी. दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन अकेले जीवित व्यक्ति बचे थे, जबकि अन्य सभी की मौत हो चुकी थी. गत बुधवार को हुए इस हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों को मृत्यु हो गई थी. वहीं वरुण सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए थे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News