Group Captain Varun Singh Death: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- देश कभी योगदान भुला नहीं पाएगा

Group Captain Varun Singh Death: कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया. वह 8 दिसंबर को हुए हादसे के बाद से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. वायुसेना ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है. इसी साल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था. पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व और पूरे पेशेवर रवैये से देश की सेवा की है. मैं उनके निधन से दुखी हूं. देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.

Group Captain Varun Singh served the nation with pride, valour and utmost professionalism. I am extremely anguished by his passing away. His rich service to the nation will never be forgotten. Condolences to his family and friends. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं. वह एक सच्चे योद्धा थे, जो अंतिम सांस तक लड़े. मेरी संवेदनाएं दुखी परिवार के साथ हैं. हम इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News