Gujarat Accident: गुजरात में दो वाहनों के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. गुजरात के अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट ये दुर्घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एक टैंकर के वैन से टकरा जाने से वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि वटमान को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई. कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 8 लोग एक वैन से आनंद जिले के खंभात जा रहे थे. वैन सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी और तभी वलाना गांव के निकट एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं एक ने खंभात के एक अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

शवों को निकालने में कई घंटे लगे

अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट हुई दुर्घटना में तीन लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और शवों को निकालने में कई घंटे लग गए. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. घायलों का खंभात के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है. मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- अब लखीमपुर पीड़ितों को मिले न्याय, गृह राज्य मंत्री के साथ साझा न करें मंच

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 हजार 302 केस दर्ज, 267 की मौत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट