Gujarat New CM: भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे. कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सभी को चौका दिया. बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान किया. भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं.

भूपेंद्र पटेल की पहली प्रतिक्रिया

भूपेंद्र पटेल ने सीएम के तौर पर अपने नाम का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया.

भूपेंद्र पटेल ने सीआर पाटिल और विजय रुपाणी का शुक्रिया अदा किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझपर जो विश्वास किया उसे टूटने नहीं देंगे और विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को साथ लेकर विकास के काम को करेंगे.

पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने आधिकारिक तौर पर विधायक दल की बैठक नें भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा. नए सीएम के नाम का एलान हो जाने के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि बूपेंद्र पटेल सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि उनकी लीडरशीप में आगामी चुनाव में बीजेपी की जीत होगी.

जानें भूपेंद्र पटेल को

59 साल के भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं. इसके साथ ही भूपेंद्र पटेल आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वहीं AUDA के चेयरमैन भी रह चुके हैं. पटेल समुदाय में भी इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. 2017 के चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने अच्छे वोटों से जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल 1 लाख 17 हजार वोटों से जीते थे.

भूपेंद्र पटेल के घर पर खुशी का माहौल

भूपेंद्र पटेल के घर पर खुशियां मनाई जा रही हैं. दरअसल भूपेंद्र पटेल को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि उन्हें सीएम बनाया जा सकता है. वो बैठक में पीछे बैठे थे. तभी उनके नाम का एलान हुआ. अब उनके घर पर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं.

Gujarat New CM: कौन हैं भूपेंद्र पटेल, जिन्हें बीजेपी ने बनाया गुजरात का नया मुख्यमंत्री

योगी सरकार के विकास की तस्वीर को लेकर हंगामा, TMC और AAP ने साधा निशाना, जानें क्या है पूरा मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट