Bhupendra Patel Swearing-in: पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण करने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से गुजरात के विकास पथ को समृद्ध करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने एक दूसरे ट्वीट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को लेकर कहा कि वह आने वाले समय में भी जनसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे.

भूपेंद्र पटेल के शपथग्रहण पर

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई. मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह बीजेपी संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में. वह निश्चित रूप से गुजरात के विकास पथ को समृद्ध करेंगे.”

Congratulations to Bhupendra Bhai on taking oath as CM of Gujarat. I have known him for years and have seen his exemplary work, be it in the BJP Organisation or in civic administration and community service. He will certainly enrich Gujarat’s growth trajectory. @Bhupendrapbjp
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2021

विजय रूपाणी को लेकर क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने एक दूसरे ट्वीट में कहा, “सीएम के रूप में अपने पांच वर्षों के दौरान, विजय रूपानी जी ने कई लोगों के अनुकूल फैसले किए हैं. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अथक परिश्रम किया. मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भी जनसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे.”

शपथग्रहण में शामिल हुए बड़े चेहरे

पहली बार के बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत समेत बीजेपी के तमाम नेता शामिल हुए. मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

पेगासस मामले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, सरकार ने दिया निष्पक्ष कमिटी का प्रस्ताव

कर्नाटक के विधायक का दावा- कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने के लिए मिला था पैसों का ऑफर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट