Vadodara Police Awareness Campaign: गुजरात की वडोदरा पुलिस लोगों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. नए-नए क्रिएटिव आइडिया के साथ लोगों तक अपनी बात पहुंचाती है. लोगों से अपना जुड़ाव बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है. खासकर जो युवा वर्ग में लोकप्रिय हो ऐसी ही थीम का इस्तेमाल सोशल मैसेज फैलाने के लिए करती है. कुछ ऐसा ही इस बार पुलिस ने अपने ऑफिशियल फेसबुक (FB) पेज Vadodara City Police पर पोस्ट किया है. ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

साइबर ठगी से बचने के लिए जागरुकता अभियान

ऑनलाइन ठगी (Online Frauds) से लोगों को बचाने के लिए वडोदरा पुलिस (Vadodara Police) ने हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (Pushpa Movie) का पॉपुलर डायलॉग ”मैं झुकेगा नहीं" थीम पर एक मीम बनाकर अपने पेज पर शेयर किया, जिसमें अल्लू अर्जुन के फोटो के साथ नीचे मैसेज दिया गया है कि "चाहे कितनी भी आकर्षक स्कीम या अंजान लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट हो, मैं फसूंगा नहीं". मैसेज ये था कि यदि कोई भी अनजान लड़की सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको अप्रोच करने की कोशिश करे तो आप उसे रेस्पोंस नहीं देना. नहीं तो ऑनलाइन ठगी का शिकार बन सकते हैं.

साइबर क्राइम का शिकार होने से रोकने के लिए पोस्ट की गई शेयर

वडोदरा पुलिस ACP प्रणव कटारिया ने बताया कि साइबर फ्रॉड की वारदातों को रोकने और लोगों को अलर्ट करने के मकसद से ये पोस्ट शेयर की गई है. इसके साथ ही इस पोस्ट में नंबर (100/1800-5999-0001) भी लिखा गया है कि अगर कोई अंजाने में साइबर फ्रॉड ( Cyber Frauds) का शिकार हो जाता है या हो चुका है तो वो इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

ये भी पढ़ें:

Watch: जब भूख लगती है तो हर किसी का दिमाग आइंस्टीन की तरह दौड़ता है, यकीन न हो तो ये वीडियो देख लीजिए

Jio Down in Mumbai: मुंबई सर्कल में जियो नेटवर्क डाउन होने पर यूजर्स ने लिए मजे, मीम्स शेयर कर उड़ाया मजाक

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट