Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार के पास अभी अनुभव की कमी है और वह ऐसे में गलती कर सकती है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि लोग उसे बहुत कठोरता से नहीं आंकेंगे. पटेल ओमकारनाथ सामुदायिक सभागार में कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता, बल्कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है.

पटेल ने कहा, ‘हमारा पूरा मंत्रिमंडल नया है. इसमें जोश है. मुझे भरोसा है कि आप (गलतियां करने पर) हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे. आप काम करने का सही तरीका बताएंगे और हमारी गलतियों को सुधारेंगे.'

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया था और उनमें विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया. गांधीनगर में गुजरात बीजेपी मुख्यालय ‘कमलम’ में जीत का जश्न मनाने के बाद, प्रदेश बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को ऐसी पार्टी बताया जो सिर्फ “गरजती है, बरसती नहीं” है और कहा कि "गुजरात में तीसरी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं है".

इसे भी पढ़ेंः
Lakhimpur Kheri Case: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस

Lakhimpur Kheri Case: राकेश टिकैत ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट