Gujarat Next CM LIVE UPDATES: विजय रुपाणी के बाद अब कौन? कुछ देर में हो सकता है गुजरात के नए CM के नाम का एलान

Gujarat Next CM: गुजरात के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों नेता गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय श्री कमलम पहुंच गए हैं. दोपहर तीन बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. सूत्रों से जानकारी मिली है कि गुजरात में ओबीसी और आदिवासी समाज से दो डिप्टी सीएम का बनना संभव है. भारतीबेन शियाल और गणपत सिंह बसावा के नाम पर विचार किया जा रहा है.

बीजेपी के सभी विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों और केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे. गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं. कुछ प्रमुख नामों में प्रफुल्ल पटेल, गोरधन जदाफिया, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल शामिल हैं.

विधायक दल की बैठक से पहले, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि विधायक दल का नेता “लोकप्रिय, मजबूत, अनुभवी और सभी को स्वीकार्य होना चाहिए।”

उन्होंने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि वह इस चरण में किसी का नाम नहीं लेंगे और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व नए मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेगा। यह पूछ जाने पर कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन सबसे योग्य है, पटेल ने रविवार को कहा कि नेता को “लोकप्रिय, मजबूत, अनुभवी और सर्व स्वीकार्य होना चाहिए.”

उन्होंने गांधीनगर में अपने आवास के बाहर कहा, “मैं यहां किसी संभावित नाम पर अपनी व्यक्तिगत राय देने नहीं आया हूं. नए मुख्यमंत्री का चुनाव केवल एक खाली पद को भरने की कवायद नहीं है. गुजरात को एक सफल नेतृत्व की जरूरत है ताकि राज्य सबको साथ लेकर विकास कर सके.”

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News