गाजियाबाद। हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2026) के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हरनंदी महानगर में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाएं।
गुरूवार, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2026) के अवसर पर आयोजकों ने विशेष रूप से सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे दोपहर 2:30 बजे “कुत्ते वाला मंदिर” पर एकत्रित होक्र एक साथ रैली के लिए प्रस्थान करें। बाइक रैली दोपहर 3 बजे उत्सव भवन से प्रारम्भ होकर श्री संकट मोचन शक्ति मंदिर, पुराना विजयनगर, रामलीला मैदान पर समाप्त होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिससे धार्मिक वातावरण और उत्साह का माहौल बनेगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजन को सफल बनाने की अपील
आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखते हुए रैली में भाग लेने की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति को भी दर्शाता है। यह बाइक रैली हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
About the Author

- मानसी भटनागर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझा और उन्हें व्यवहार में उतारा। इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए समाचार जगत के विविध पहलुओं में व्यापक अनुभव अर्जित किया। लगभग दो दशकों के अपने समृद्ध अनुभव के दौरान मानसी भटनागर ने राजनीति, समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी और गहन रिपोर्टिंग की है। खासतौर पर राजनीतिक परिदृश्य और नीतिगत मुद्दों की समझ और विश्लेषण में उनकी विशेष दक्षता रही है। वर्तमान में मानसी भटनागर My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे प्रमुख राजनीतिक खबरों, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक लेखों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी सूझबूझ और अनुभव संपादकीय टीम को एक मजबूत दिशा प्रदान करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए मानसी भटनागर ने निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और निर्भीकता को अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाया है, जिसके कारण उन्होंने एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 13, 2026सपा सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर आज विशाल प्रदर्शन
BREAKING NEWSMay 9, 2026मिशन 2027 पर AAP की बड़ी तैयारी, संगठन विस्तार को लेकर क्या बोलीं प्रियंका..?
POLITICSMay 3, 2026बिजली स्मार्ट मीटर के खिलाफ ‘AAP’ का प्रदर्शन
BREAKING NEWSMay 2, 2026प्रयागराज से बड़ी खबर: नियम ताक पर या सिस्टम में खेल? 20 साल से नैनी सेंट्रल जेल में डटा कर्मचारी, ट्रांसफर भी बेअसर..






