Giriraj Singh on Hijab Controversy: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कर्नाटक में हिजाब (Hijab Controversy) को लेकर छिड़े विवाद पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. गिरिराज सिंह ने साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) की भी मांग कर दी है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि मजहबी कानून सबके अलग है. कनार्टक से हिजाब का मामला सामने आया है. हालांकि हाई कोर्ट ने सुनवाई तक कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगा दी है. गिरिराज ने कहा कि इस घटना से देश को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. हम एक देश एक कानून की मांग करते हैं.

उन्होंने कहा कि वोट के सौदागरों ने देश की हालात बिगाड़ दी है. उनके लिए वोट प्रथामिकता है और देश सेकेंडरी हो गया है. भारत में गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा. गिरिराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) समय की मांग है. देश एक है, इसलिए सबके लिए एक कानून होना चाहिए. गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरा विवाद तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में हुआ है. ये सोची-समझी रणनीति के तहत हुआ है.

ये भी पढ़ें- Hijab Row: प्रदर्शन कर रही 6 लड़कियों के फोन नंबर सोशल मीडिया पर किए गए शेयर, माता-पिता का आरोप

Hijab Row: प्रदर्शन कर रही 6 लड़कियों के फोन नंबर सोशल मीडिया पर किए गए शेयर, माता-पिता का आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट