Hijab Row: क्या मध्य प्रदेश में हिजाब पर लगेगा बैन? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान

Narottam Mishra On Hijab Ban: कर्नाटक हिजाब विवाद की चर्चा पूरे देश में हो रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी इस मामले पर बयान सामने आया है. उन्होंने साफ किया है कि हिजाब पर पाबंदी लगाने को लेकर राज्य सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "हिजाब (पहनने) को लेकर मध्य प्रदेश में कोई विवाद नहीं है. ऐसा कोई भी प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार के पास विचाराधीन नहीं है. इसलिए कोई भ्रम की स्थिति न रहे. और जहां पर वो विवाद है वहां भी मामला न्यायालय में लंबित है. हाई कोर्ट में लंबित है."

कर्नाटक हिजाब विवाद बड़ी बेंच को भेजा गया

कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं के हिजाब पहनने पर लगाई गई पाबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने याचिका को बड़ी बेंच को भेजने का फैसला किया है. जस्टिस कृष्णा दीक्षित की सिंगल बेंच ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को इस मामले पर सुनवाई की और इसे बड़ी बेंच में भेजने का आदेश दिया.

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों के कर्ज और बिजली बिल को लेकर हुआ ये ऐलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News