Housing Policy Fraud: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने डीडीए (DDA) की लैंड पूलिंग पॉलिसी प्रोजेक्ट के नाम पर ठगी करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पुलिस (Police) के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम अशोक शर्मा और उसका बेटा नित्या शर्मा है .दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक इन दोनों बाप बेटों ने राज्यसभा में डिप्टी डायरेक्टर( सिक्योरिटी) सहित 600 से ज्यादा लोगो को करीब 19 करोड़ का चूना लगा दिया. आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत इन दोनों बाप बेटों और इनकी कंपनी एमएस स्काईलार्क मल्टी स्टेट ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ मिली थी.

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने इन्वेस्टर्स को बताया कि इनका प्रोजेक्ट डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी का हिस्सा है और यह प्रोजेक्ट दिल्ली के नरेला इलाके में जल्द शुरू होने वाला है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि इन्होंने अभी तक कोई लैंड नहीं खरीदी थी. न ही इन्वेस्टर्स के करोड़ों रुपए उन्हें वापस किए.

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में यह बात सामने आई है कि इन्होंने साल 2011 मैं एक विवादित जमीन खरीदी थी .उसी पर इन्होंने इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को शुरू करने का दावा किया था . लेकिन जांच में यह बात सामने आई कि डीडीए की तरफ से इन्हें किसी भी तरह के प्रोजेक्ट का अप्रूवल या लाइसेंस नहीं दिया गया था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अशोक शर्मा खुद एक रिटायर्ड आइबी ऑफिसर का बेटा है. दोनों ने दिल्ली के द्वारका इलाके में इसी तरह का एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार भी किया था. इसी के चलते बड़े-बड़े सरकारी अधिकारी इसके संपर्क में थे और फिर इन दोनों ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट के नाम पर इन बड़े अधिकारियों को ही चूना लगा दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शिकायकर्ताओं में अधिकतर आईआरएस ऑफिसर और इनकम टैक्स ऑफिसर शामिल हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट