गौतमबुद्ध नगर। तेज़ होती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित परी चौक एक बार फिर इंसानियत की ठंडी छांव देखने को मिली। एक्टिव सिटीज़न टीम ने यहां गोल चक्कर पर तीन मटकों में शीतल पेयजल की व्यवस्था कर एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की है, जो राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
परी चौक, जो कि शहर का एक प्रमुख और व्यस्ततम केंद्र है, यहां हर दिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, चाहे वे नौकरीपेशा हों, विद्यार्थी हों या दूर-दराज से आने वाले यात्री। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना किसी जीवनदायिनी सेवा से कम नहीं है।
इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 30 से 35 (20 लीटर) पानी की बोतलों से मटकों को भरा जाएगा, जिससे पूरे दिन लोगों को निरंतर ठंडा पानी मिल सके। खास बात यह है कि टीम के सदस्य स्वयं इसकी निगरानी और साफ-सफाई का भी ध्यान रख रहे हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
इस पुण्य कार्य में समाजसेवी मनोज सिंघल, मनजीत सिंह, मनोज गर्ग और हरेन्द्र भाटी का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर न केवल इस सेवा को शुरू किया बल्कि इसे नियमित रूप से संचालित करने का भी संकल्प लिया।
एक्टिव सिटीज़न टीम के सक्रिय सदस्य हरेन्द्र भाटी ने कहा कि “गर्मी के इस कठिन समय में प्याऊ की व्यवस्था लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। हमारा प्रयास है कि कोई भी राहगीर प्यासा न रहे। आने वाले समय में हम अन्य व्यस्त स्थानों पर भी ऐसी ही व्यवस्था करने की योजना बना रहे हैं।”
यह पहल सामाजिक एकता, सहयोग और मानवता की सच्ची भावना को दर्शाती है। ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव को भी बढ़ावा देते हैं।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJuly 3, 2026मोदी-ताकाइची वार्ता के बाद भारत-जापान में बड़े समझौते, AI, मेटल और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा नया बल
BREAKING NEWSJuly 3, 2026अब नोएडा से 16 शहरों तक बिना रुके सफर, एयरपोर्ट ने शुरू की सीधी उड़ानें
BREAKING NEWSJuly 2, 2026वेनेज़ुएला में जान गंवाने वाले भारतीय नाविक के परिजनों ने मामले को छिपाने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!






