- दो दशक से ज्यादा समय से नैनी सेंट्रल जेल में जमा कर्मचारी, तैनाती पर उठे गंभीर सवाल
- अन्य जिलों में ट्रांसफर के बावजूद नहीं बदली ड्यूटी, जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
- नियमों की अनदेखी या संरक्षण का खेल? नैनी जेल में लंबे समय से एक ही कर्मचारी की तैनाती पर बढ़ा संदेह
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नैनी सेंट्रल जेल में तैनात एक कर्मचारी चंद्रप्रकाश पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह बीते दो दशकों से अधिक समय से एक ही जेल में जमे हुए हैं, जबकि उनकी पोस्टिंग अन्य स्थानों पर भी की जा चुकी है। मौजूदा समय में भी चंद्रप्रकाश की पोस्टिंग अन्य जिले में है लेकिन अभी भी यह कर्मचारी प्रयागराज की नैनी जेल में ही ड्यूटी कर रहा है।
चंद्रप्रकाश ने विभागीय नियमों को दरकिनार करते हुए लगातार नैनी जेल में ही अपनी ड्यूटी जारी रखी हुई है। यह स्थिति प्रशासनिक पारदर्शिता और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करती है।
उगाही और दबंगई के आरोप
सूत्रों की माने तो संबंधित कर्मचारी कथित रूप से जेल के कुछ बड़े अधिकारियों के लिए कैदियों से धन उगाही कराता है। सूत्रों का दावा है कि चंद्रप्रकाश का नाम इस पूरे नेटवर्क में प्रमुख रूप से सामने आया है। इतना ही नहीं, यह भी आरोप है कि उसे कुछ प्रभावशाली और बाहुबली तत्वों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह दो दशकों से बिना किसी कार्रवाई के एक ही स्थान पर तैनात बना हुआ है।
प्रशासन पर उठे बड़े सवाल
इस पूरे मामले ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे एक कर्मचारी 20 साल से अधिक समय तक एक ही जेल में तैनात रह सकता है ? क्या विभागीय ट्रांसफर नीति का पालन नहीं किया गया ? किसके संरक्षण में यह कथित खेल चल रहा है ? क्या जेल प्रशासन को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी या जानबूझकर अनदेखी की गई ?
जांच की मांग तेज
स्थानीय स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो यह न सिर्फ जेल व्यवस्था बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं। क्या जेल प्रशासन के अंदर किसी बड़े नेटवर्क का कोई बड़ा खेल चल रहा है ?
About the Author

- मानसी भटनागर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझा और उन्हें व्यवहार में उतारा। इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए समाचार जगत के विविध पहलुओं में व्यापक अनुभव अर्जित किया। लगभग दो दशकों के अपने समृद्ध अनुभव के दौरान मानसी भटनागर ने राजनीति, समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी और गहन रिपोर्टिंग की है। खासतौर पर राजनीतिक परिदृश्य और नीतिगत मुद्दों की समझ और विश्लेषण में उनकी विशेष दक्षता रही है। वर्तमान में मानसी भटनागर My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे प्रमुख राजनीतिक खबरों, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक लेखों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी सूझबूझ और अनुभव संपादकीय टीम को एक मजबूत दिशा प्रदान करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए मानसी भटनागर ने निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और निर्भीकता को अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाया है, जिसके कारण उन्होंने एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJune 14, 2026नोएडा की सोसायटी में हेलमेट लगाकर घर से निकलने को मजबूर निवासी, बोले- ‘घर से निकलना भी जोखिम भरा’
BREAKING NEWSMay 18, 2026प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत; पदयात्रा अनिश्चितकाल तक स्थगित, दर्शन भी नहीं हुए
BREAKING NEWSMay 13, 2026सपा सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर आज विशाल प्रदर्शन
BREAKING NEWSMay 9, 2026मिशन 2027 पर AAP की बड़ी तैयारी, संगठन विस्तार को लेकर क्या बोलीं प्रियंका..?






