Delhi Police Crime Branch: दिल्ली पुलिस ने चोरों की एक ऐसी टोली को गिरफ्तार किया है जिसने दिल्ली की शाहदरा डिस्ट्रिक्ट में आतंक मचा रखा था. पिछले कुछ समय मे ही इन्होंने 2 दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस गैंग की गिरफ्तारी से राहत की सांस ली है. दिल्ली पुलिस ने गैंग के सरगना शाहदत को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक़्त गिरफ्तार किया जब शाहदत पुलिस से बचने के लिए बैंगलोर भागने की फ़िराक में था. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से महज दो घंटे बाद ही शाहदत की फ्लाइट थी. अगर पुलिस कुछ देर बाद पहुँचती तो इसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता.

सैकड़ों सीसीटीवी और 200 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस पहुंची गैंग तक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक लगातार इलाके में हो रही चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कई वारदातों में एक ही गैंग नजर आया. पुलिस ने वारदात के समय आसपास के इलाकों में एक्टिव फोन नंबर्स को खंगालना शुरु किया. इसके बाद करीब 200 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और फिर सभी से पूछताछ के बाद जीरो इन करते हुए सीमापुरी इलाके में रहने वाले सुभान खान नाम के शख्स तक पहुंच गई. पुलिस ने जब इससे सख्ती से पूछताछ की तो इलाके में लगातार हो रही चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात इसने कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने गैंग के 4 और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

लाखों की ज्वेलरी और कैश बरामद, इलाके में काम करने वाली मेड करती थी मुखबरी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह गैंग रात 12:00 बजे के बाद ही वारदातों को अंजाम देता था. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि इलाके में घरों में काम करने वाली कुछ मेड ही इन्हें उन घरों की जानकारी देती थी जिनके मकान मालिक कहीं बाहर गए हुए होते थे. जिसके बाद ये गैंग पहले उसकी रेकी करता था और फिर उसके घर मे सेंध लगा देता था.

अमेरिका के इस राजदूत ने कहा- भारत मुश्किल पड़ोसियों के बीच है, अगर जरूरत पड़ी तो मैं…

BJP CM Ayodhya Visit: जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज जाएंगे अयोध्या, राम जन्मभूमि पहुंच कर करेंगे पूजा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट