India and Armenia Relations: भारत और आर्मेनिया ने राजनीतिक,आर्थिक, वाणिज्यिक क्षेत्र एवं विकास गठजोड़ सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी आयामों पर शुक्रवार को समग्र रूप से चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2021 में विदेश मंत्री एस जयशंकर की आर्मेनिया यात्रा के दौरान लिये गए फैसलों को लागू किये जाने की भी समीक्षा की.’’

डिजिटल माध्यम से हुई बैठक

भारत और आर्मेनिया के बीच शुक्रवार (18 फरवरी) को विदेश कार्यालय स्तर के विचार विमर्श के 9वें दौर की बैठक डिजिटल माध्यम से हुई. इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधु और आर्मेनियाई पक्ष का नेतृत्व विदेश उप मंत्री एम सफरयान ने किया.

The 9th round of Foreign Office Consultations was conducted between Ministry of External Affairs of India and @MFAofArmenia .

The Indian side was led by Mrs. Reenat Sandhu, Secretary (West) and Armenian side was led by Mr. Mnatsakan Safaryan, Deputy Foreign Minister.@MEAIndia pic.twitter.com/ey0mGsX7sW
— India in Armenia & Georgia (@IndiainArmenia) February 18, 2022

बैठक में परस्पर सहयोग पर हुई बातचीत

बयान के अनुसार, ‘‘बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को लेकर समग्र चर्चा की. इसमें राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक क्षेत्र एवं विकास गठजोड़, क्षमता निर्माण, राजनयिक मामले, सांस्कृतिक सहयोग आदि शामिल हैं.’’

मित्रतापूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने साझा हितों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया तथा संयुक्त राष्ट्र सहित बहुस्तरीय मंचों पर सहयोग मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की. मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मित्रतापूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई और आपस में सुविधजनक तिथि को अगले दौर का विचार विमर्श करने पर सहमति व्यक्त की.

Pakistan: पत्रकार दोस्त ने इमरान खान सरकार के फैसले पर उठाया सवाल तो करा दी गिरफ्तारी

Afghanistan: तालिबानी फरमान के बीच भी काबुल में शिक्षा की अलख जगा रही यह महिला, बच्चों की कराती है फ्री में पढ़ाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट