India China Standoff: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत और चीन के बीच एलएसी (LAC) पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. चीन ने लद्दाख सीमा पर अपने 60,000 सैनिकों की तैनाती की है और सीमा पर लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में लगा हुआ है. वहीं भारतीय सेना ने भी लगभग इतने ही सैनिक सीमा पर तैनात कर दिए हैं.

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन लगातार सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. इससे पहले चीन ने गर्मियों के मौसम में लद्दाख से जुड़ी हुई सीमा पर अभ्यास के लिए अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाई थी. तब वे वहां पर अपने सैनिकों को प्रशिक्षण के लिए लेकर आए थे. उसके बाद वह वापस अपने स्थान पर चले गए थे. लेकिन फिर भी उन्होंने वहां पर लगभग 60,000 सैनिकों की संख्या को बरकरार रखा है.

चीन दे रहा टकराव को बढ़ावा

वहीं सरकारी सूत्रों ने कहा कि एलएसी पर चीन अपनी सीमा की तरफ खतरे और परस्पर टकराव की स्थिति को जन्म दे रहा है. वह लगातार सीमा पर सैन्य इंफ्रास्ट्रकचर को बढ़ा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र के सामने और पैंगोंग झील क्षेत्र के पास चीन सीमा पर लगाातार नई सड़कों का निर्माण कर रहा है.

भारत भी सीमा पर बढ़ा रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर

वहीं सूत्रों ने कहा कि भारत ने चीन द्वारा किए जाने वाले किसी भी संभावित दुस्साहस को सुनिश्चित करने के लिए बहुत मजबूत कदम उठाए हैं. भारतीय सेना ने आतंकवादी रोधी राष्ट्रीय राइफल की टुकडियों को लद्दाख के ईस्टर्न फ्रंट पर तैनात कर दिया है. वहीं भारत भी सीमा पर अपने इंफ्रास्ट्रकचर के निर्माण पर काफी तेजी से काम कर रहा है.

भारतीय सेना सीमा पर सभी पर्वतीय मार्गों को खुला रखने पर काफी ध्यान दे रही है ताकि सीमा पर किसी भी अप्रिय स्थिति के दौरान बिना किसी रुकावट के सैनिकों को भेजा जा सके. सूत्रों ने आश्वस्त किया कि सीमा पर भारत चीन के साथ आंख से आंख मिलाने की स्थिति में है. और वह वहां पर किसी भी संभावित स्थिति से निपटने में सक्षम है.

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार, सीएम अरविंद केजरीवाल पॉजिटिव, डीडीएमए और कड़े कर सकता है प्रतिबंध

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के केस, साढ़े सात महीने बाद आए इतने ज्यादा मामले, एक की मौत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट