India Coronavirus Updates: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में महामारी संकट एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. चार दिन बाद एक बार फिर 45 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज बढ़े हैं. आज गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 47,092 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 41,965 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 509 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 35,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 11,402 एक्टिव केस बढ़ गए.

भारत में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना मामले केरल में बढ़ रहे हैं. केरल में कोविड संक्रमण के बुधवार को 32,803 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 173 और लोगों की मौत हुई. नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख 90 हजार 36 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 20,961 पर पहुंच गई.

भारत में कोरोना के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 28 लाख 57 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 39 हजार 529 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 20 लाख 28 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 89 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 28 लाख 57 हजार 937

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 20 लाख 28 हजार 825

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 89 हजार 583

कुल मौत- चार लाख 39 हजार 529

कुल टीकाकरण- 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार डोज दी गई

66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 1 सितंबर तक देशभर में 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 81.09 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 50 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है. एक्टिव केस 1.15 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Unemployment In India: अगस्त महीने में बढ़ी बेरोजगारी, 15 लाख लोगों ने नौकरी से धोया हाथ- CMIE

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव: BJP नेता बग्गा ने लगाए केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर, लिखा- स्विमिंग पूल में नहाए क्या?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया