India weather update: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों समेत देश के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया था. वहीं आज देर रात उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश देखी गई. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई.

बारिश से तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के असर के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी बरसात देखी जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य में दो दिन जमकर बारिश होने का अनुमान है. फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे सितंबर महीने तक सक्रिय रहेगा. फिलहाल कुछ समयांतराल के बाद हुई बारिश से लोगों को उमस से काफी राहत मिली है. वहीं तापमान में भी गिरावट देखी गई है.

दिल्ली में बारिश का दौरा जारी

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी भी बारिश का दौर जारी है. यहां दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, यमुनानगर समेत कई इलाकों में गुरुवार शाम से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण अगले तीन से चार दिन तक दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों पर भी बारिश होने के आसार हैं.

बारिश से फसलों को होगा नुकसान

आमतौर पर देखा गया है कि बारिश होने की वजह से फसलों और सब्जियों के खराब होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. वर्तमान में कद्दू, भिंडी, शिमला मिर्च, बैंगन, लौकी और कई प्रकार की सीजनल सब्जियों की खेती की गई है. जिसे बारिश से हुए नुकसान के कारण बाजार में इनके दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भी असर पड़ता दिख रहा है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया