Indian Space Association: पीएम मोदी बोले- एयर इंडिया पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जहां जरूरत नहीं वहां सरकारी नियंत्रण खत्म करेंगे

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष संघ (ISPA) का शुभारंभ किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एयर इंडिया पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जहां जरूरत नहीं वहां सरकारी नियंत्रण खत्म करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है, उतनी पहले कभी नहीं रही. स्पेस सेक्टर और स्पेस टेक को लेकर आज भारत में जो बड़े सुधार हो रहे हैं, वो इसी की एक कड़ी है. मैं इंडियन स्पेस एसोसिएशन &ndash; इस्पा के गठन के लिए आप सभी को एक बार फिर बधाई देता हूं, अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”</p> <p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री ने कहा, ”जब हम स्पेस रिफ़ॉर्म्स की बात करते हैं, तो हमारी अप्रोच 4 स्तंभ पर आधारित है. पहला, प्राइवेट सेक्टर को इनोवेशन की आज़ादी, दूसरा, सरकार की इनैब्लर के रूप में भूमिका, तीसरा, भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना और चौथा, स्पेस सेक्टर को सामान्य मानवी की प्रगति के संसाधन के रूप में देखना.”</p> <p>&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News